Thursday, October 31, 2013

दाल मखानी - Dal Makhani

खड़ी उरद        :     1 कप
राजमा           :     1 टेबल स्पून
नमक            :      स्वादानुसार
दही                :     1/2 कप
क्रीम              :    1/2 कप

मसाला
जीरा              :    1/2 टी स्पून
लहसुन पेस्ट   :   1/2 टी स्पून
प्याज कटी      :    1
अदरक ग्रेटेड   :   1 /2 टी स्पून
हरी मिर्च कटी :    1/2 टी स्पून
टमाटर कटा    :       1
गरम मसला    :      1/2 टी स्पून
तेल              :      1  टेबल स्पून

खड़ी उरद और राजमा को नमक डाल कर उबाल लें पकने तक। जब ठंडा हो जाए दही आधा कप डालकर मिला लें । फिर क्रीम डालकर मिलकर रख दें ठंडा होने के लिये।

तेल गरम करके ज़ीरा डालें । उसमे कटी प्याज डालें । हल्का गुलाबी हो जाये तो लहसुन पेस्ट डालकर भून लें । फिर उसमे अदरक, है मिर्च और टमाटर डालकर भून लें । धनिया, लाल मिर्च, हल्दी और नमक डालकर थोड़ा भूनें । फिर उबली दाल और राजमा को मसाले में डालकर चलायें । एक उबाल आने पर गरम मसाला , हरी धनिया डालकर नीचे उतार लें और सर्वे करें ।

No comments:

Post a Comment