Thursday, February 29, 2024

Remedies for good sleep

 अच्छी नींद के लिए. उपाय.

 पोस्ते का दाना     100 ग्राम.
 बदाम                100 ग्राम.
 कद्दू के बीज        100 ग्राम.
 छुहारा               100 ग्राम.

 चारों चीजों को पीस ले मिक्सी में. और रात में सोने के आधे घंटे पहले. दूध में 2  चम्मच डालकर पीले. नींद ना आ रहे हो तो आ जाएगी

Wednesday, January 31, 2024

Creamy Brocolli

 क्रीमी  ब्रोकली
 

ब्रोकली के फूल अलग कर ले. 
फिर उसको बलानच कर दे अब  सास बनाऐगे 50 ग्राम पनीर एक चम्मच मैदा. एक चम्मच दूध डालकर मिक्सी में पीस ले. उसमे नमक कालीमिर्च  चाट मसाला डालेअब सारे फूल को अलग-अलग लपेटकर. एयर फ्रायर की ट्रे मैं रख दे. जब तैयार हो जाए. तब निकले और सर्व करें. खट्टी मीठी चटनी के साथ. 

Monday, January 29, 2024

Chili paneer चिली पनीर

पनीर               200ग्राम 
शिमला मिर्च्ग    2
प्याज               2
तेल                 2बडा चम्मच
कॉर्न फ्लोर        2चम्मच
टमाटर             4
कालिमिर्च        1/2चम्मच 
लाल मिर्च        2
सिरका           2 चम्मच
पिसी कालीमिर्च   1/2 चम्मच


टमाटर, लाल मिर्च, साबुत कालीमिर्च, को उबालकर पीस ले | 

दो  प्याज को चौकोर पीस मे काट ले|  शिमला मिर्च  को भी चौकोर पीस मे काट ले| 

कॉर्नफ्लोर का घोल बनाये| 

पनीर को लम्बे मोटे पीस मे काट ले और कॉर्न्फलोरके घोल मे डिप करके तल ले | 

फिर तेल मे प्याज डाले और शिमला मिर्च डाले मुलायम होने पर लहसुन पेस्ट 1 टी स्पून डालें | थोडा चलाये, फिर तली पनीर डालें और चलाये | आधा टमाटर पेस्ट डालें चलाये फिर बचा टमाटर पेस्ट डालें और चलाये, और 2 - 3 मिनट के लिये ढक दे| 

बाद मे पिसी कालीमिर्च डाले, मिलाए | 

सिरका डाले मिलाए | हरी धनिया से गार्निश करे और सर्वे करे|