Tuesday, June 30, 2020

Dry fruits kulfi - ड्राई फ्रूट्स कुल्फी

ड्राई फ्रूट्स कुल्फी

दूध.                    1 किलो 
पीसा ड्राइफ्रूट्स      आधा कप
शक्कर               आधा कप

दूध में पीसा हुआ ड्राई फ्रूट्स और शक्कर डालकर पकाएं |

मलाई ना पड़े, चलाते रहें|

जब दूध चौथाई पक जाए तब दूध ठंडा करके जमा दे |

कुल्फी स्टैंड में रात भर के लिए रखें और सवेरे सर्व करें| 

Monday, June 29, 2020

Dahi ki chatni -दही की चटनी

दही की चटनी

दही            एक कप
जीरा.         एक चम्मच
हरी मिर्च.     दो
 गरी.           1 टेबलस्पून
आयल.        1 टी स्पून
नमक.         स्वाद अनुसार

दही को मिला ले | उसमें चौथाई चम्मच नमक डालें |

अब चमचे में तेल डालें, गर्म करें,  उसमें जीरा, हींग, हरी मिर्च और गरी के लच्छे डालें|  जब गुलाबी हो जाए तो दही में बघार लगा दे और सर्व करें |