Friday, August 23, 2013

कढाई पनीर - Kadhai Paneer

पनीर   :      200 ग्राम
प्याज़  :      1 मीडियम चौकोर कटी
साबुत धनिया :  1 tsp
साबुत मिर्च  :   2
जीरा    :          1/2 tsp
अदरक   :     1 tsp
लहसुन   :    1 tsp
टमाटर  :    1 ग्राइंड किया
क्रीम      :   1 tbsp
शिमला मिर्च  :  1
तेल      :         2 tbsp
गरम मसाला : 1 tsp


धनिया, जीरा, साबुत मिर्च को भून कर अधकुटा पीस ले। 

कढाई को गैस  पर  रक्खे, तेल डाले,  चौकोर कटी प्याज़ डाले ।  जब मुलायम हो जाय तब कुटा अदरक और कुटा लहसुन डाल कर चलाये 1 मिनट के लिए ।  

इसमें अधकुटा मसाला डाले और टमाटर ग्राइंड किया डाल कर २ मिनट चलायें  ।उसमे ऊपर से गरम मसाला डालें और मिलायें । 

 अब क्रीम डाल कर भूने, तेल अलग होने तक ।  फिर शैलो फ्राई  पनीर और शैलो फ्राई  शिमला मिर्च डाल कर एक मिनट के लिए ढक कर  मिला ले और क्रीम व हरी धनिया से गार्निश करे।

No comments:

Post a Comment