Saturday, November 23, 2019

Palak Bajre ke aate ki Poori - पालक बाजरे के आटे की पूरी

पालक बाजरे के आटे की पूरी 

बाजरे का आटा 1 कप 
गेहूं का आटा  2 टीस्पून 
पालक  बारीक कटी आधा कप  
प्याज चौकोर कटी एक टेबल स्पून 
अदरक ग्रेटेस्ट 1 टी स्पून 
हरी मिर्च कटी दो 
घी एक टीस्पून 

गेहूं, पालक , प्याज़ , अद्रक और हरी मिर्च  बाजरे के आटे में डालकर एक टीस्पून घी भी डालें और गुनगुने पानी से  गूंध  लें | 

अब लोई बना लें और पूरी बेलकर  बना लें | 

गरम तेल में इन पूरियों को तल लें और हरी चटनी के साथ सर्व करें| 

Masoor dal pakoda - मसूर दाल पकोड़ा

मसूर दाल पकोड़ा

मसूर दाल.         एक कप आधा घंटा भीगी हुई
 चावल             आधा कप भीगा हुआ 
दो प्याज.           चौकोर कटी हुई 
नमक.              स्वादानुसार
हरी मिर्च दो.        कटी हुई 
हरी धनिया कटी.   2 टेबल स्पून 

दाल और चावल को एक साथ पीस लें| 

उसमें सभी चीजें कटी डाल दें और मिला ले |

अब तेल चढ़ा कर गरम कर ले और मीडियम साइज की पकौड़ी डाल दे |

आधा तल कर निकाल ले, फिर तेल गर्म करके वह पकौड़ीया फिर से डाल दें और क्रिस्पी होने तक तलें  |

प्लेट में निकाल ले और  चाट मसाला डालकर सर्व करें|