Sunday, May 31, 2020

मैदा बेसन के नमकीन - Maida Besan ke Namkeen

मैदा बेसन के नमकीन
मैदा         1 कप
बेसन.      आधा कप
तेल         तलने के लिए
नमक.     स्वाद अनुसार
अजवाइन   एक चम्मच
मिर्ची        आधा चम्मच
हींग.         एक चुटकी

मैदे में नमक और एक टेबलस्पून तेल डालकर गूथ लें | मुलायम आटा तैयार हो जायगा |

बेसन में तेल नमक, मिर्च, अजवाइन और हींग डालकर गूथ लें मुलायम बेसन तैयार होजायगा |

अब मैदे की दो लोई बना लें |

इसी तरह बेसन की भी दो लोई बना लें |

अब रोटी की तरह दोनों को बेल ने अलग-अलग|

इसी तरह बेसन के भी दो लोई बनाकर  बेल लें |

अब नीचे मैदे की रोटी रखें उसके ऊपर बेसन की रोटी रखें|

फिर से एक बार दबाकर बेल लें |  दोनों रोटी को चिपकाकर रोल कर लें |

अब रोल करी  हुए रोटी को 1 इंच की दूरी पर काट लें, और हर कटे हुए पीस को थोड़ा बेल कर नमकीन बना लें |इसी तरह दूसरी मैदे की रोटी और बेसन की रोटी को बेलकर कट कर लें और थोड़ा सा बेलकर तैयार कर ले|
मध्यम आंच पर तल लें और नींबू के अचार के साथ सर्व करें|

Monday, May 25, 2020

Bhakarwadi - भाकरवड़ी


भाखर बड़ी

 मैदा -  एक कप 
 नमक स्वादानुसार
 रिफाइंड ऑयल - 2 टी स्पून
 बेसन- 2 टेबलस्पून 
 तेल  - तलने के लिए

मैदे में नमक तेल मिलाकर गूंध  ले |  

अब लोई बनाकर रोटी की तरह पतला बेल लें |

बेसन में चाट मसाला और शक्कर मिला ले | 

रोटी में पानी लगा ले, उसके ऊपर बेसन मिक्स वाला फैला दें फिर रोल कर ले रोटी को और छोटे-छोटे  पीस काट ले और अपने अंगूठे की मदद से हल्का हल्का दोनों तरफ  दबा दे | 

डीप फ्राई धीमी आंच पर करें और चाय के साथ सर्व करें|