Thursday, March 5, 2020

Gujhiya - गुझिया - How to make home made Gujhiya

गुझिया

मैदा                       200 ग्राम 
दूध  गूंधने के लिए 
देसी घी                     4 tbsp 

स्टफिंग 
खोया                     1  cup 
शक्कर                  3 /4   कप 
चिरोंजी                  1  tbsp 
सूखी गारी के लच्छे          1  tbsp 
किशमिश                         1   tbsp 


मैदा में घी  डालकर अच्छे से मसल कर मिला लें और फिर दूध  से कढ़ा मैदा गूंध लें  और आटा गीले कपड़े से ढककर 1 /2 घंटे के लिये रख दें । 

एक कप खोआ तोड़ कर , भून लें जब तक कि हल्का गुलाबी न हो जाये ।  खोया ठंडा करें और फिर पीसी शक्कर मिला लें ।  फिर ३ मेवे दाल दें और  मिला  लें । 

गूंधे आटे कि निम्बू  बराबर लोई बना लें । पूरी कि तरह पता बेल लें । 

एक कटोरी में मैदा और पानी का घोल बना कर रख लें ।  उसमें चारो तरफ ऊँगली से घोल लगा लें पूरी के किनारी पर और २ tsp खोया भरें , और गुझिया का शेप देकर चिपका दें ।  गुझिया के साचें में रखकर दबाएं फिर निकल लें ।  इसी तरह सारी गुझिया बना लें । एक कपड़े को गिला कर के निचोड़ कर गुझियों पर धक् दें तो गुझिया सूखेगी नहीं

एक कढ़ाई में रिफाइंड तेल डाले , मध्यम आंच पर गुलाबी होने तक दीप फ्राई कर लें । गरम गरम सर्वे करें । 

Sunday, February 23, 2020

Chatpate chane - चटपटे चना

चटपटे चना

सफेद  चना                एक कप
नमक.                       स्वादानुसार
काली मिर्च                 दो चुटकी
कार्न फ्लोर                 1 टी स्पून
तेल                            डीप फ्राई के लिए

सफेद चना भिगोकर उबाल लें | 

उसमें नमक, काली मिर्च, कॉर्नफ्लोर डाल कर मिला लें ताकि चने में  चिपक जाए और उसे डीप फ्राई कर लें  | स ब एक साथ तैयार करना है|

सास
पैन में दो चम्मच घी डालें | उसमें लहसुन 1 टीस्पून कटा, अदरक कटी आधा टीस्पून डालें,  हरी मिर्च दो कटी डालें, शिमला मिर्च और प्याज चौकोर कटी डालें |

अब एक कटोरी में चिली सॉस 1 टी स्पून, टमाटर सॉस 2 टीस्पून, सोया सॉस 1 टी स्पून, कॉर्नफ्लोर 2 टीस्पून, सिरका 1 टी स्पून डालकर घोल बना ले |

थोड़ा पानी डालकर अब इस घोल को शिमला मिर्च के मिक्स में डाल दें |  फ्राई चना उसमें डाल कर मिला लें और  सर्व करें| 

Friday, February 21, 2020

Sabudane ka chilla - साबूदाने का चिल्ला

साबूदाने का चिल्ला

 तेल.                      1 कप
 साबूदाना.               1 कप भीगा हुआ 
 पानी                      1/2 कप
 दही.                      2 tsp
 जीरा.                    1/2 tsp
 हरी धनिया कटी.      1 tbsp
सिंघाड़े का आटा.      2 tsp
उबले आलू ग्रेटेड.      दो 
सेंधा नमक       स्वादानुसार

भीगा साबूदाना आधा कप पानी डालकर पीस लें |

दही हरि धनिया, ग्रेटेडआलू, सिंघाड़े का आटा, 2 टीस्पून सेंधा नमक, साबूदाने में सभी चीजें डालकर मिला ले | दोसे की तरह गोल होना चाहिए |

एक नॉनस्टिक तवे में थोड़ा  तेल ब्रश कर दे | अब एक चमचा  साबूदाना फैलाएं | किनारी में भी घी लगा दे तवे को हिला कर|

देख ले जब खिसकने लगे तो पलट दे 3 -4  मिनट तक |

प्लेट में निकाल कर दही की चटनी के साथ सर्व करें|

Thursday, February 20, 2020

Rava besan ki cutlet - रवा बेसन की कटलेट

रवा बेसन की कटलेट

बेसन     -   एक कप 
रवा      -     आधा कप
तेल       -   शैलो फ्राई के लिए
अदरक लहसुन पेस्ट -  1 टीस्पून
नमक     -      स्वाद अनुसार
लाल मिर्च पिसी  -  स्वादानुसार
हरी धनिया कटी  -   1 टेबल स्पून

 रवा बेसन का घोल बना लें पकौड़ी की तरह |

अब कढ़ाई में 1 टेबलस्पून तेल डालें, उसमें अदरक लहसुन पेस्ट, नमक, लाल मिर्च पिसी और हरी धनिया डालें |

अब इस घोल को चलाते रहें जब सने आटे की तरह हो जाए तब निकालकर ठंडा करें और जिस शेप में चाहे कटलेट बना ले |

कटलेट को शैलो फ्राई करें और हरी चटनी के साथ सर्व करें| 

Wednesday, February 19, 2020

Chettinad aloo - चेट्टिनाड आलू

चेट्टिनाड आलू

चेट्टिनाड आलू का मसाला 
काली मिर्च     -     आधा टी स्पून
 चना दाल.     -    एक टी स्पू
 धुली उड़द दाल  -  2 टीस्पून 
खड़ी धनिया  -    1 टीस्पून
 खड़ा मिर्चा   -    5 
करी पत्ता.     -    6

सभी मसालों को भून कर पीस लें |

छोटे आलू उबाल लें और  छिलका उतार दे | अब कढ़ाई में हींग, जीरा, हरी मिर्च, करी पत्ता, घी में डालें  |

अब छोटे आलू  कढ़ाई में डाल दें और चलाएं | थोड़ा आलू  भून लें | अब पिसा मसाला 3 चम्मच आलू में डाल दें और चलाएं अब सर्व करें |

Chat vali safed mater ka masala - चाट वाली सफ़ेद मटर का मसाला

चाट वाली सफ़ेद मटर का मसाला

साबुत धनिया          - 1 टेबल स्पून 
जीरा                     - 2 टेबलस्पून 
साबुत मिर्चा            - 6
 हींग                   - 1/4 टी स्पून 
काली मिर्च.          -  1 टीस्पून

साबुत धनिया, ज़ीरा, साबुत मिर्चा, हींग, काली मिर्च,  सभी खड़े मसालों को भून कर पीस लें|

जब सफेद वाली मटर बनाए, तो उसमें डालें |  यह मसाला और नमक डालें|

पिसी खटाई डालें, अदरक, हरी मिर्च, हरी धनिया काटकर डालें और इमली की मीठी चटनी डालकर सर्व करें| 

Saturday, November 23, 2019

Palak Bajre ke aate ki Poori - पालक बाजरे के आटे की पूरी

पालक बाजरे के आटे की पूरी 

बाजरे का आटा 1 कप 
गेहूं का आटा  2 टीस्पून 
पालक  बारीक कटी आधा कप  
प्याज चौकोर कटी एक टेबल स्पून 
अदरक ग्रेटेस्ट 1 टी स्पून 
हरी मिर्च कटी दो 
घी एक टीस्पून 

गेहूं, पालक , प्याज़ , अद्रक और हरी मिर्च  बाजरे के आटे में डालकर एक टीस्पून घी भी डालें और गुनगुने पानी से  गूंध  लें | 

अब लोई बना लें और पूरी बेलकर  बना लें | 

गरम तेल में इन पूरियों को तल लें और हरी चटनी के साथ सर्व करें| 

Masoor dal pakoda - मसूर दाल पकोड़ा

मसूर दाल पकोड़ा

मसूर दाल.         एक कप आधा घंटा भीगी हुई
 चावल             आधा कप भीगा हुआ 
दो प्याज.           चौकोर कटी हुई 
नमक.              स्वादानुसार
हरी मिर्च दो.        कटी हुई 
हरी धनिया कटी.   2 टेबल स्पून 

दाल और चावल को एक साथ पीस लें| 

उसमें सभी चीजें कटी डाल दें और मिला ले |

अब तेल चढ़ा कर गरम कर ले और मीडियम साइज की पकौड़ी डाल दे |

आधा तल कर निकाल ले, फिर तेल गर्म करके वह पकौड़ीया फिर से डाल दें और क्रिस्पी होने तक तलें  |

प्लेट में निकाल ले और  चाट मसाला डालकर सर्व करें|

Sunday, October 6, 2019

Rajma galouti kabab (Gluten free) - राजमा गलौटी कबाब (ग्लूटेन रहित )

राजमा गलौटी कबाब

राजमा - एक कप
तेल - चार टी स्पून
नमक स्वादानुसार
मिर्च स्वादानुसार
गरम मसाला-  1 टीस्पून 
भुना चना पाउडर - चौथाई कप 
ग्रेटेड अदरक-  2 टीस्पून 
हरी मिर्च कटी - 1 टीस्पून 
हरी धनिया कटी - दो टेबलस्पून
एक  प्याज चौकोर कटी महीन

 राजमा भिगो कर उबाल कर रखें |

मिक्सर जार में राजमा, तेल, नमक, मिर्च ,गरम मसाला डालकर पीस लें|

उसमें कटी हुई अदरक, हरी मिर्च, हरी धनिया, प्याज, मिलाकर टिक्की बना ले |

इन टिक्कियों को शैलो फ्राई कर ले | हरी चटनी के साथ सर्व करें | 

Sunday, September 29, 2019

Pyaz ki crispy poori -प्याज की क्रिस्पी पूरी

प्याज की क्रिस्पी पूरी 

प्याज़ - १/२  कटी हुई
आटा  - १  कप
मैदा - १/२ कप
नमक स्वादानुसार


 प्याज की क्रिस्पी पूरी बनाने के लिए आधा प्याज काट कर तल लें जबतक क्रिप्सी ना हो जाये और घी से निकाल ले  |

आटा एक  कप ले, मैदा आधा कप लें |  नमक स्वादानुसार डालकर मिला लें |

उसमें घी 1 टेबल स्पून मिला लें | क्रिस्पी प्याज़ को थोड़ा तोड़कर सभी चीजें डालकर मिला लें और  पानी से गूंध लें |

लोई बनाकर  पूरी को तले और सर्व करें |