Showing posts with label puri. Show all posts
Showing posts with label puri. Show all posts

Saturday, November 23, 2019

Palak Bajre ke aate ki Poori - पालक बाजरे के आटे की पूरी

पालक बाजरे के आटे की पूरी 

बाजरे का आटा 1 कप 
गेहूं का आटा  2 टीस्पून 
पालक  बारीक कटी आधा कप  
प्याज चौकोर कटी एक टेबल स्पून 
अदरक ग्रेटेस्ट 1 टी स्पून 
हरी मिर्च कटी दो 
घी एक टीस्पून 

गेहूं, पालक , प्याज़ , अद्रक और हरी मिर्च  बाजरे के आटे में डालकर एक टीस्पून घी भी डालें और गुनगुने पानी से  गूंध  लें | 

अब लोई बना लें और पूरी बेलकर  बना लें | 

गरम तेल में इन पूरियों को तल लें और हरी चटनी के साथ सर्व करें| 

Sunday, September 29, 2019

Pyaz ki crispy poori -प्याज की क्रिस्पी पूरी

प्याज की क्रिस्पी पूरी 

प्याज़ - १/२  कटी हुई
आटा  - १  कप
मैदा - १/२ कप
नमक स्वादानुसार


 प्याज की क्रिस्पी पूरी बनाने के लिए आधा प्याज काट कर तल लें जबतक क्रिप्सी ना हो जाये और घी से निकाल ले  |

आटा एक  कप ले, मैदा आधा कप लें |  नमक स्वादानुसार डालकर मिला लें |

उसमें घी 1 टेबल स्पून मिला लें | क्रिस्पी प्याज़ को थोड़ा तोड़कर सभी चीजें डालकर मिला लें और  पानी से गूंध लें |

लोई बनाकर  पूरी को तले और सर्व करें | 

Wednesday, August 28, 2013

मीठी पूरी - Meethi Poori

मैदा           :           1 कप
मोयन या तेल  :     2 tsp
सूजी           :         1/2 tsp
तेल            :          तलने के लिए

भरने के लिए

बेसन          :          2 tbsp
शक्कर         :        4 tbsp
रिफ़ा इंड तेल  :      2 tsp
अधकुटी ड्राई फ्रूट्स : 2 tsp

मैदा, मोयन, सूजी को मिला कर सान ले और 10 मिनट के लिए रख दे । अब पैन रक्खे गैस  पर, देसी घी  २ tsp  डाल कर धीमी गैस कर के बेसन को गुलाबी कर ले उसमे पानी 1 /2  कप डाल कर चलाते रहे । जब पानी सूखने लगे तब शक्कर डाल कर चलाते रहे।  जब  हलवा बन जाय तब अधकुटी मेवा मिलाकर ठंडा कर ले ।

अब सने  मैदा की लोई बना ले पूरी की तरह  ।  उसमे 1  tsp हलवा भर कर पूरी बेल ले और तल ले । अब सर्व करे।