Showing posts with label jeera. Show all posts
Showing posts with label jeera. Show all posts

Wednesday, February 19, 2020

Chat vali safed mater ka masala - चाट वाली सफ़ेद मटर का मसाला

चाट वाली सफ़ेद मटर का मसाला

साबुत धनिया          - 1 टेबल स्पून 
जीरा                     - 2 टेबलस्पून 
साबुत मिर्चा            - 6
 हींग                   - 1/4 टी स्पून 
काली मिर्च.          -  1 टीस्पून

साबुत धनिया, ज़ीरा, साबुत मिर्चा, हींग, काली मिर्च,  सभी खड़े मसालों को भून कर पीस लें|

जब सफेद वाली मटर बनाए, तो उसमें डालें |  यह मसाला और नमक डालें|

पिसी खटाई डालें, अदरक, हरी मिर्च, हरी धनिया काटकर डालें और इमली की मीठी चटनी डालकर सर्व करें| 

Tuesday, November 5, 2013

जीरा मठरी - Jeera Mathree


मैदा           :    2 कप
सूजी          :    3 टी स्पून
घी             :   1 +1/2 टेबल स्पून
जीरा          :   1 टी स्पून
 रिफाइंड आयल   :    तलने के लिए
नमक   :   स्वादानुसार

मैदा में सूजी जीरा नमक घी डालकर कड़ा आटा सान ले । 10 मिनट के लिए रख दे। 

अब लोई बड़ी  बनाकर रोटी से थोडा मोटी और बड़ी  बेले । गोल  कूकी कटर से काट ले।  उसे फॉर्क से गोद ले और डीप फ्राई करे मध्यम वा धीमी आंच पर सफ़ेद सफ़ेद तल कर निकाले और सर्व करे   ।