Showing posts with label onion. Show all posts
Showing posts with label onion. Show all posts

Saturday, November 23, 2019

Palak Bajre ke aate ki Poori - पालक बाजरे के आटे की पूरी

पालक बाजरे के आटे की पूरी 

बाजरे का आटा 1 कप 
गेहूं का आटा  2 टीस्पून 
पालक  बारीक कटी आधा कप  
प्याज चौकोर कटी एक टेबल स्पून 
अदरक ग्रेटेस्ट 1 टी स्पून 
हरी मिर्च कटी दो 
घी एक टीस्पून 

गेहूं, पालक , प्याज़ , अद्रक और हरी मिर्च  बाजरे के आटे में डालकर एक टीस्पून घी भी डालें और गुनगुने पानी से  गूंध  लें | 

अब लोई बना लें और पूरी बेलकर  बना लें | 

गरम तेल में इन पूरियों को तल लें और हरी चटनी के साथ सर्व करें| 

Sunday, September 29, 2019

Pyaz ki crispy poori -प्याज की क्रिस्पी पूरी

प्याज की क्रिस्पी पूरी 

प्याज़ - १/२  कटी हुई
आटा  - १  कप
मैदा - १/२ कप
नमक स्वादानुसार


 प्याज की क्रिस्पी पूरी बनाने के लिए आधा प्याज काट कर तल लें जबतक क्रिप्सी ना हो जाये और घी से निकाल ले  |

आटा एक  कप ले, मैदा आधा कप लें |  नमक स्वादानुसार डालकर मिला लें |

उसमें घी 1 टेबल स्पून मिला लें | क्रिस्पी प्याज़ को थोड़ा तोड़कर सभी चीजें डालकर मिला लें और  पानी से गूंध लें |

लोई बनाकर  पूरी को तले और सर्व करें | 

Thursday, August 4, 2016

Crispy onion ring = क्रिस्पी अनियन रिंग

क्रिस्पी अनियन रिंग

अनियन                                 1
आयल                                  तलने के लिए
मैदा                                     २ टी स्पून
राइस फ्लोर                         1 टी स्पून
नमक                                 1 चुटकी
कालीमिर्च पिसी                  1 चुटकी
मिर्च                                 1 चुटकी

अनियन के मोठे रिंग काट ले ।

एक प्लेट में अनियन रिंग  फैला कर उसमे सूखा मैदा और चावल का आटा मिलाकर नमक कालीमिर्च और मिर्च मिलाये ।

उसको प्याज के रिंग पर छिड़के।  हाथ से मिलाये और एक छन्नी में रिंग डालकर   गरम तेल में रखकर डीप फ्राई करले और सर्व करे।

फ्राइड रिंग को सैंडविच में पैटी के ऊपर रखकर सर्व कर सकते है 

Saturday, April 2, 2016

Garlic onion naan - गार्लिक अनियन नान

गार्लिक अनियन नान

मैदा                                  2 कप
प्याज लम्बा कटा              १/२
लहसुन                            4 कली
नमक                               स्वादानुसार
शककर                             १/२ टी स्पून
ईस्ट                                 1 टी स्पून
तेल                                 प्याज गुलाबी करने के लिए

ईस्ट में 1 चुटकी शककर और गुनगुना पानी 3 टी स्पून डालकर ढक  के रख दे 2 मिनट के लिए ।

अब मैदा में ईस्ट, नमक, शककर  तला हुआ प्याज और लहसुन को मुलायम कर के डालकर सांन  ले ।

गोल या ओवल शेप की बेल कर एक तरफ पानी लगाकर पानी वाली साइड को नॉनस्टिक  तवे पर डाले ।

जब फूलने लगे तब पलट दे गुलाबी होने पे निकाले और सर्व करे।

Tuesday, August 20, 2013

टमाटर की सैंडविच - Tomato Sandwich


ब्रेड : 4 स्लाइस
टमाटर  :  1 गोल  कटा
प्याज  :  1 गोल कटा
हरी धनिया  :   कटी 1 tsp
हरी मिर्च  :    कटी 1 tsp
नमक  स्वादानुसार
बटर  :  2 tsp

स्लाइस में एक  साइड बटर लगाये | अब एक पैन चढाये 1 tsp बटर डाले | प्याज गोल कटा डाले | दो बार चलाये | फिर टमाटर डाले, चलाये ढक दे, एक मिनट के लिए गैस बंद करे कटी हरी धनिया और हरी मिर्च डाले|

अब एक नॉन स्टिक पैन या तवा गैस पर रक्खे | उसमे बटर वाली साइड स्लाइस को रक्खे, उसके ऊपर प्याज टमाटर रक्खे और बिना बटर लगी साइड टमाटर पर रक्खे और दोनों तरफ गुलाबी करे इसको हलकी आंच पर बनाए चाहे तो तिकोना काट  कर सर्व करे|

Thursday, August 15, 2013

मटन कीमा मटर का दुल्मा - Mutton Keema Dulma

मटन कीमा : 1 /2 kg 
हरी मटर के दाने : 1  कप 
आलू : 2 छिले  और पतले कटे
प्याज़ : कटी 3 
अद्रक -1 tsp 
लहसुन पेस्ट : 2  tsp 
 हल्दी : 1 /4 tsp
पिसी  धनिया : 3 tsp 
पिसी लाल मिर्च : 1 /2 tsp 
नमक स्वादानुसार 
गरम मसाला : 1 +1 /2 tsp 
रिफाइंड आयल : 3 tbsp 
टमाटर : 2 पतले कटे हुए 
हरी धनिया : 1 /2 कप
अद्रक : 2  tsp कटी
हरी मिर्च -4 -5 कटी

कीमे को धो लें , कुकर में कीमा ,प्याज़, तेल ,हल्दी,धनिया,मिर्च,गरम मसाला ,नमक ,अदरक लहसुन पेस्ट डालकर मिला लें और गैस पर चढ़ा लें और 2 -3 सीटी लगा दें और कीमा पकने तक पकायें । 

कुकर खोले , मटर ,आलू और टमाटर डालें और भूने जब तक तेल अलग ना हो जाये । 

चाहें तो आधा कप पानी डाल  कर धीमी आंच पर पका लें । उसमे हरी धनिया ,अद्रक और हरी मिर्च डाल दें और चलायें और धीमी आंच पर 2 मिनट रखे और परोसें ।

Tuesday, July 9, 2013

चिकन दोप्याज़ा - Chicken Dopyaza




चिकन : 1  kg
प्याज़ : 750 gm  कटी
गार्लिक पेस्ट : 2 tbsp
अदरक पेस्ट : 2 tbsp
टमाटर कटे  :  2 बड़े
तेल : 4 tbsp
दही : 1 tbsp
लाल मिर्च पिसी : 1 tsp
हरी मिर्च : 12 -13 कटी
हल्दी : 1/2 tsp
निम्बू : 1 मध्यम, का  रस



पोटली में रखने का मसाला
काली  मिर्च खढी : 1 tbsp
बड़ी ईलैची : 4
लौंग : 1 tsp
दालचीनी : २ टुकड़ा
जावित्री : 1 फूल
जैफल  : 1/4
जीरा : 1/2 tsp

मेरिनेट के लिए
चिकन धो कर उसमे दही, गार्लिक पेस्ट 1 tsp, अदरक 1 /2 tsp, हल्दी, मिर्च,नमक, 1 tbsp तेल और नीम्बू मिलाकर 1 /2 घंटे के लिए रख दें ।

कुकर में 3 tbsp तेल डालकर, जीरा डाल दें । 1 कप प्याज़ डालकर मुलायम कर लें । अदरक लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर गुलाबी होने तक भूने ।टमाटर डाल कर भूने ।  चिकन डाल दें और चलायें । इसको अच्छी तरह भून लें ।  बाकि कटा प्याज़ ऊपर से डाल दें ।

एक मलमल के कपड़े में पोटली वाला मसाला रख कर बाँध दें ।

इस पोटली को प्याज़ के ऊपर रख दें और एक सीटी लगा दें ।

जब प्रेशर निकल जाये तो खोलकर धीमि आंच पर 5 -7 मिनट पका लें ।

हरी धनिया डालकर परोसें ।

Monday, July 1, 2013

ब्रेकफास्ट हेल्थी डिस्क - Breakfast Healthy Disk


आटा : १ कप

फिलिंग
चना/जाऊ का सत्तू  : १/२ कप
लाल मिर्च के अचार का मसाला : 1  tsp
तेल  अचार का : 1 tsp
नमक : स्वादानुसार
प्याज़ चौकोर कटी : २ tsp
हरी मिर्च : २ कटी
अदरक : १/२  tsp कटी
हरी धनिया : कटी 1 tsp

आटा गूंध लें । 10 - 12 हिस्से कर लें ।

फिलिंग का सब सामान मिला लें । 10 - 12 हिस्से में बाट लें, और आटे की लोई में भर लें ।   छोटी छोटी रोटी बना लें और तावे पर दोनों तरफ से दबा दबा कर सेक लें गुलाबी होने तक ।

बटर लगा कर सर्व करें ।