Showing posts with label breakfast. Show all posts
Showing posts with label breakfast. Show all posts

Thursday, November 14, 2013

गार्लिक ब्रेड - Garlic Bread


ब्रेड स्लाइस          :              4
ओलिव  आयल     :             1 टी स्पून
अमूल चीज़ ग्रेटेड   :            2 क्यूब
 लहसुन क्रश         :            1 टी स्पून
 लहसुन पत्ती कटी   ::           1 टी स्पून

ब्रेड के चार स्लाइस अलग-अलग रक्खे । अब एक बोल में चीज़ ग्रेटेड डाले । उसमे एक टी स्पून ओलिव आयल,  लहसुन च्रशेड और हरा लहसुन कटा डालकर मिला ले और चारो  स्लाइस पर फैला दे । फिर बेक करे चीज़ पिघल जाने तक।  फिर गरम गरम सर्व करे।

Tuesday, September 17, 2013

लौकी के बरे- Lauki Ke Bare

लौकी  फ्रेश                            1/2
चावल का आटा       :                2 tbsp
बेसन                      :               1 tbsp
लहसुन पिसा          :               1/2 tsp
हल्दी पिसी             :               1/2 tsp
नमक                    :              स्वादानुसार
पिसी मिर्च             :             स्वादानुसार
तेल                       :             तलने के लिए

लौकी को छील ले । गोल पतले पीस काट ले । अब चावल, बेसन का गाढ़ा घोल बनाये, उसमे लहसुन, हल्दी, नमक, मिर्च डाल दें । एक पीस को घोल में लपेट कर कड़ाई में तेल डाल कर डीप फ्राई कर ले।  इसको चाय के साथ सर्व करें या पराठे के साथ खाए ।                                  

Wednesday, September 11, 2013

ढोकला - dhokla











बेसन                      :                  २०० gm

नमक                     :                 1  छोटी स्पून
हरी मिर्च अदरक का पेस्ट  :       2 tsp
नींबू का रस            :                 1 tbsp
ईनो साल्ट             :                1 tsp
शक्कर                  :               2 tsp
रीफा इंड तेल           :            1 tbsp

तड़का के लिए

तेल                         :            1 tbsp
राई                           :         1  tsp
हरी मिर्च                   :        2  लम्बी कटी
नमक                       :         1 /4 tsp
नींबू का रस               :        1 tsp
हरी धनिया कटी         :       1 tbsp

बेसन का  गाढ़ा घोल बनाये।  घोल में नींबू का रस, अदरक, हरी मिर्च  पेस्ट, डाल दे । २० मिनट रखे।


अब स्टीमर में २ ग्लास पानी डालकर  गैस  पर  चढ़ाये । जब खौलने लगे तब थाली में घी लगाये।  फिर घोल में ईनो डालकर मिलाये और घी लगी थाली में घोल डाल दे और तुरंत स्टीमर के ऊपर  वाली छन्नी पर थाली रख दे।  २० मिनट तक पकने दे।  २० मिनट बाद गैस बंद कर दे ।  तुरंत दूसरे बर्तन में पलट ले।  अब ढोकले पर छौक लगाये।


छौक के लिए

तेल में हींग,  राई, हरी मिर्च, लम्बी कटी करी पत्ता डाले।  1 /2 कप पानी डाले, जब खौल आ जाय गैस बंद करे । तब उसमे  1  टी स्पून नींबू का रस डालकर ढोकले पर छौक डालकर २ मिनट ढक कर सर्व करे।
   

Monday, August 26, 2013

चीज़ बाल्स - Cheese Balls

अमूल  चीज़ क्यूब      २
मैदा                           1 tsp
अदरक  महीन कटी   1/2 tsp
हरी धनिया              1 tsp
हरी मिर्च कटी           1 tsp
स्वीट कॉर्न                1 tsp
ब्रेड क्रुमब्स               २ tbsp


चीज़ क्यूब को ग्रेट कर ले, उसमे 1 tsp मैदा डाल दे, अदरक, हरी मिर्च , हरी धनिया कटी डाल दे और स्वीट कॉर्न 1 tsp डाल कर मिला ले ।  इसमें नमक डालने की अव्शयाकता नहीं है क्योकि चीज़ में पहले से नमक होता है ।  अब इसे 10  मिनट के लिये फ्रिज में रख दें  सेट होने के लिये ।  फ्रिज से निकाल कर 6 बाल्स बना ले और ब्रेड  क्रम्स  में लपेट ले ।  अब इन बाल्स  को डीप फ्राई कर ले । बेसिल की पत्ती से गार्निश करे |     



Tuesday, August 20, 2013

टमाटर की सैंडविच - Tomato Sandwich


ब्रेड : 4 स्लाइस
टमाटर  :  1 गोल  कटा
प्याज  :  1 गोल कटा
हरी धनिया  :   कटी 1 tsp
हरी मिर्च  :    कटी 1 tsp
नमक  स्वादानुसार
बटर  :  2 tsp

स्लाइस में एक  साइड बटर लगाये | अब एक पैन चढाये 1 tsp बटर डाले | प्याज गोल कटा डाले | दो बार चलाये | फिर टमाटर डाले, चलाये ढक दे, एक मिनट के लिए गैस बंद करे कटी हरी धनिया और हरी मिर्च डाले|

अब एक नॉन स्टिक पैन या तवा गैस पर रक्खे | उसमे बटर वाली साइड स्लाइस को रक्खे, उसके ऊपर प्याज टमाटर रक्खे और बिना बटर लगी साइड टमाटर पर रक्खे और दोनों तरफ गुलाबी करे इसको हलकी आंच पर बनाए चाहे तो तिकोना काट  कर सर्व करे|

Thursday, August 15, 2013

धुली मूंग दाल बघारी _ Baghari Moong Daal


धुली मूंग दाल १ कप 
जीरा  १ /२ स्पून 
नमक स्वादानुसार 
हींग १/ ४ टी   स्पून 
कालीमिर्च १/२ टी स्पून 
हरी धनिया १/२ टेबल  स्पून 
कटी  हरी मिर्च २ 
नीम्बू १/२

मूंग दाल  को भिगो दे ४ घन्टा  के लिए  | पीस ले  |कूकर गैस पर रक्खे| एक टी स्पून देसी घी  डाले,  हींग, जीरा  डालेऔर दाल डाले , नमक डाले और  एक कप पानी डाले और एक सीटी कूकर में लगाकर दो तीन मिनट  कूकर  धीमी आच पर रक्खे ।  गैस बंद करे,  दाल प्लेट में निकाले , गार्निश करे । पिसी कालीमिर्च  हरी धनिया और कटी हरी मिर्च से और नीम्बू  का रस  डाले । इस दाल को ब्रेक फ़ास्ट में सर्व करे ।

Monday, August 5, 2013

वडा बर्गर - Vada Burger

बर्गर बन्स : 4 -5
बेसन : 1  कप
नमक स्वादानुसार
पीसी लाल मिर्च स्वादानुसार
हल्दी : 1 /2 tsp
बेकिंग पाउडर : 1 /4 tsp
आलू : उबले मैश किये हुए
हींग : चुटकी भर
चाट मसाला : 1 /2 tsp
अद्रक  कटी : 1 tsp
हरी धनिया
नीम्बू रस : 1 /2 नीम्बू का रस
लहसुन अधकुटा : 1 /2 tsp
रिफाइंड तेल तलने के लिये
चीज़ : 1 क्यूब


नारियल की चटनी 
गरी/कोकोनट  : 4 tsp लच्छे
खड़ी लाल मिर्च : 2
नीम्बू का रस : 1 /2 नीम्बू
लहसुन : 6 -7
नमक स्वादानुसार

एक पैन में गरी फ्राई करें उसमे लाल मिर्च डालें, लहसुन डालें, थोड़ा चलायें \ उसको मिक्सी में नमक और नीम्बू डालकर बारीक पीस लें \ चटनी तैयार है\

बेसन में नमक, लाल मिर्च, पिसी हल्दी, और बेकिंग पाउडर डालकर पानी से गड़ा घोल तैयार कर लें \

एक पैन में 1 /2 tsp तेल गरम करें \ उसमें हींग, हल्दी,नमक  और चाट मसाला, अद्रक कटी डालकर मैश किये हुए आलू डाल दें\ सबको मिला कर हरी धनिया, नीम्बू का रस और अध्कुटा लहसुन डालकर मिला लें \ गैस बंद कर लें \ उसके गोले बना लें, मध्यम साइज़ के \

एक कढ़ाई में तेल तलने के लिये गरम कर लें \ आलू के गोलों को बेसन के घोल में डिप करके डीप फ्राई कर लें \

अब बर्गर बंद को बीच से काटें \ उसमे वडा रक्खे , उसपर चीज़ ग्रेट की हुई डाले, और उसके ऊपर चटनी डालकर ऊपर से ढक दें  और सर्व करें \

Wednesday, July 24, 2013

मूंग दाल चिल्ला - Moong Daal Chilla

मूंग दाल चिल्ला

धुली मूंग दाल : 1 कप
जीरा : 1/2 tsp
हींग एक चुटकी
नमक स्वादानुसार
रिफाइंड या देसी घी : 2 tbsp

4 घंटे के लिए मूंग दाल भिगो लें \ हींग,जीरा,नमक डालकर गढ़ा, गढ़ा पीस लें कम पानी डालकर\

एक नॉन स्टिक तवा चढायें, 4-5 बूँद तेल/घी डाल कर फैला लें\ 2 tbsp दाल डालें और चमचे से फैला लें\ एक तरफ पका लें, पलट कर दूसरी तरफ भी पका लें\ फिर से पलट लें और काली मिर्च डालकर रोल करके सर्व करें\

Sunday, July 7, 2013

काले चने मूंगफली के साथ - Kale Chane Moongphali

काले  चने मूंगफली के साथ 

काले चने : 1 कप भीगे

मूंगफली दाना : 1/4 कप
प्याज़ कटी : 1 tbsp
हरी मिर्च : 2 कटी

हींग चुटकी भर
मिर्च लाल
तेल : 1  tsp

एक कूकर में तेल गरम कर लें । हींग और मिर्च से चने चौक दें । 1/2  कप पानी और नमक डालकर कूकर बंद करके एक सीटी लगा दें ।

कुकर खोलकर पानी सुखा लें । हलका सा भून लें और एक बोल में निकाल लें ।

एक तावे पर मूंगफली भून लें, आधा चम्मच रिफाइंड आयल डालकर ।  उसको भी चने के ऊपर डाल लें । प्याज़ और हरी मिर्च से सजाएं और परोसें । हरी धनिया की चटनी के साथ सर्वे करें|

Monday, July 1, 2013

ब्रेकफास्ट हेल्थी डिस्क - Breakfast Healthy Disk


आटा : १ कप

फिलिंग
चना/जाऊ का सत्तू  : १/२ कप
लाल मिर्च के अचार का मसाला : 1  tsp
तेल  अचार का : 1 tsp
नमक : स्वादानुसार
प्याज़ चौकोर कटी : २ tsp
हरी मिर्च : २ कटी
अदरक : १/२  tsp कटी
हरी धनिया : कटी 1 tsp

आटा गूंध लें । 10 - 12 हिस्से कर लें ।

फिलिंग का सब सामान मिला लें । 10 - 12 हिस्से में बाट लें, और आटे की लोई में भर लें ।   छोटी छोटी रोटी बना लें और तावे पर दोनों तरफ से दबा दबा कर सेक लें गुलाबी होने तक ।

बटर लगा कर सर्व करें ।