Showing posts with label recipe. Show all posts
Showing posts with label recipe. Show all posts

Thursday, February 6, 2014

बूंदी का रायता - Boondi Ka Raita


 क्रीमी दही गाढ़ा                   1 कप
मिल्क                                1/2 कप
मलाई                                2 टी स्पून
भुना जीरा  पाउडर              1/2  टी स्पून स्पून
काला नमक                       स्वादानुसार
मिर्च पाउडर                       1 चुटकी
शककर                             2 टी स्पून
बूंदी                                  1 कप
हरी धनिया कटी                2 टी स्पून

दही को मलाई और  मिल्क के साथ  फेट ले । उसमे काला  नमक, 1/4 टी स्पून जीरा, और शककर  डालकर  मिला ले  । बूंदी को पैन में गरम कर ले और बूंदी को दही में डाल दे 1/2  घंटे के लिए।  उसके  बाद दही बूंदी को मिला ले । उसके  ऊपर बचा भुना जीरा, पिसी  मिर्च, हरी  धनिया से गार्निश करे और सर्व करे ।

Wednesday, January 22, 2014

मूली का पराठा - Mooli ka paratha

मूली ग्रेटेड                                    1 बड़ी
हरी धनिया कटी                          1 कप
हरी मिर्च कटी                              2
नमक                                         स्वादानुसार
आटा गुथा                                  1 + 1/2 कप

ग्रेटेड मूली में नमक, हरी मिर्च, हरी धनिया डालकर मिला ले। आटा गूंध ले । आटा की  नीम्बू के बराबर लोई बना ले और पतली रोटी बेल ले । 1 रोटी पर 1 टेबल स्पून ग्रेटेड मूली फैलावे।  फिर दूसरी रोटी उसके ऊपर रख दे और किनारी बीच से हथेली से दबाते हुए बंद करे। सूखा आटा छिड़ककर एक दो बेलन बेले फिर पराठे की  तरह घी लगाकर सेक ले और गरम गरम क्रिस्पी पराठा सर्व करे । 

Friday, September 6, 2013

बटर चिकन - Butter Chicken

चिकन : 1 kg (कटा हुआ )
मेरी नेड के लिए

दही                :          1  कप
नीम्बू का रस       :     1  tsp
पिसा लहसुन       :  2  tsp    
पीसी अदरक    :    2  tsp
धनिया पाउडर : 1  tsp
पीसी लाल मिर्च : 1 /2  tsp
नमक स्वादानुसार

चिकन  फ्राई  करने के लिए
तेल  :4  tbsp

सॉस के लिये
टोमेटो प्यूरी : 1+ 1 /2   कप
पिसी  धनिया : 2 tbsp
पिसी  अदरक : 1 tsp
हरी मिर्च कटी  : 4 -5
हल्दी : 1 /4  tsp
टोमेटो सॉस (केचप ) : 1 tbsp
काली  मिर्च पिसी : 1 /4  tsp

क्रीम  : 1 +1 /2  कप
गरम मसाला  : 1 /2  tsp
भुना जीरा  : 1 /2  tsp


चिकन को धो ले ।  मरिनेड  की सभी सामग्री दाल कर २ घंटे के लिए ढक  कर रख दें ।

एक हैवी  बॉटम पैन  में  4 tbsp  तेल डालकर मरिनेट  किया हुआ चिकन डाल  कर भून लें जबतक चिकना अलग न हो जाये और चिकन गुलाबी न हो जाये ।

एक दुसरे  सॉस पैन में सॉस का सारा सामान  डालकर  धीमी आंच पर पकने  दें ।  साथ में 1 /2  कप क्रीम भी डाल  दें ।  धीमी आंच पर पकाएं जबतक चिकना अलग न होने लगे।  अब इस सॉस को भुने चिकन में डाल  दें और चलायें और धीमी आंच पर रखा रहने दें । जब चिकना अलग होने लगे , ऊपर से  गरम मसाला , भुना जीरा पाउडर स्प्रिंक्ल  कर दें ।  अब बाकी बची क्रीम डालकर ढक  कर  गैस  बंद कर दें । हरी धनिया से गार्निश करें ।
 

Thursday, August 22, 2013

मटन कोफ्ता - Mutton Kofta

कीमा  :      1/२ kg
भुना बेसन :   २ tbsp
अदरक पेस्ट  :  २ tsp
लहसुन पेस्ट  :  २ tsp
पॉपी सीड :      २ tsp
टोमाटो पेस्ट  : 1 कप
पिसी धनिया  : २ tsp
पिसी मिर्च   :   1 tsp या स्वादानुसार
पिसी हल्दी  :   1 tsp
एग           :     1
हरी धनिया  :  1 कप
हरा मिर्चा  :   २ tsp
अदरक   :     २ tsp
तेल      :      तलने के लिए
तेल      :    3 tbsp ग्रेवी के लिए
नमक      स्वादानुसार
प्याज़   :    २ मध्यम बारीक कटी
पिसा गरम मसाला    :   २ tsp


एक बोल में कीमा डाले, भुना बेसन, अदरक पेस्ट ,1/२  tsp लहसुन पेस्ट, 1/२  tsp पॉपी सीड, एक एग , अदरक ग्रेट की हुई, हरी मिर्च कटी २ टी स्पून, हरी धनिया कटी 1  टेबल स्पून  डाले और मिलाये और बाल बना ले ।

अब एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल डाले और बाल्स को गुलाबी होने तक तले और बाल को प्लेट में निकाल ले।

एक कूकर में तेल डाले प्याज़ कटी डाले, गुलाबी कर ले फिर एक कटोरी में पिसी  हल्दी, पिसी मिर्च, पिसी धनिया, पिसा गरम मसाला, अदरक लहसुन पेस्ट बाकी बचा डाले ।  आधा कप पानी डाल कर गुलाबी प्याज़ करने के बाद कटोरी का मसाला छौक दे ।  टमाटर पेस्ट डाले तेल अलग होने तक भूने अब २ ग्लास पानी डाले और खौल आ जाय तब गैस धीमी कर दे और बाल डाल दे 10 -  15  मिनट तक पकाए ।

हरी धनिया डालकर  परोसे ।

Sunday, July 7, 2013

काले चने मूंगफली के साथ - Kale Chane Moongphali

काले  चने मूंगफली के साथ 

काले चने : 1 कप भीगे

मूंगफली दाना : 1/4 कप
प्याज़ कटी : 1 tbsp
हरी मिर्च : 2 कटी

हींग चुटकी भर
मिर्च लाल
तेल : 1  tsp

एक कूकर में तेल गरम कर लें । हींग और मिर्च से चने चौक दें । 1/2  कप पानी और नमक डालकर कूकर बंद करके एक सीटी लगा दें ।

कुकर खोलकर पानी सुखा लें । हलका सा भून लें और एक बोल में निकाल लें ।

एक तावे पर मूंगफली भून लें, आधा चम्मच रिफाइंड आयल डालकर ।  उसको भी चने के ऊपर डाल लें । प्याज़ और हरी मिर्च से सजाएं और परोसें । हरी धनिया की चटनी के साथ सर्वे करें|

Wednesday, July 3, 2013

भरवा टिंडा - Bharwa Tinda

भरवा टिंडा 


टिंडा : 5

प्याज़, महीन कटी : 4  tbsp
लहसुन पेस्ट : 1/2 tsp
नमक स्वादानुसार
पीसी मिर्च : 1 /4 tsp
पिसी  हल्दी : 1 /२ tsp
पिसी खटाई : 1 /4  tsp



भरवा मसला :
खड़ी धनिया : २ tsp
मोटी सौफ : २ tsp
मेथी  : 1  tsp
कलौंजी : 1 /2 tsp
ऊपर लिखे मसालों को तवे  पर भून लें और पीस लें । एक शीशी में भर कर रख लें ।


टिंडे को छील लें ।ऊपर से उसकी टोपी काट लें और अन्दर से सारे बीज निकाल लें । एक बाउल में प्याज़,लहसुन पेस्ट , नमक, पिसी मिर्च , पिसी हल्दी , पिसी खटाई , और 1 +1 /2  चम्मच पिसा भरवा मसाला
मिला कर खोखले टिंडे में भर दें । ऊपर से टोपी रख दें , और बीच में टूथ पिक ऊपर से नीचे तक गाढ दें ।

कुक्कर में तेल गरम करें ।  सारे टिंडो को तेल में छौक दे । आधा कप पानी डाल दें और २ सीटी लगा दें । जब प्रेशर हो जाय तो उसी तेल में धीमी आंच पर भून लें और फिर प्लेट में परोसें ।