Wednesday, November 20, 2013

एग रोल- Egg Roll


मैदा              :     2 कटोरी
एग              : 1
नमक           :    स्वादानुसार
रिफाइंड तेल  :   4 टेबल स्पून

फिलिंग के लिए
 पत्ता गोभी महीन कटी    1 मध्यम
प्याज कटी     :     1 मध्यम
हरीमिर्च कटी    :    2
हल्दी        :   1/2 टी स्पून
नमक    :      स्वादानुसार

मैदा का घोल बना ले, न ज्यादा गाढ़ा न ज्यादा पतला।  एक चुटकी नमक डाल दे।

 फिर एग तोड़ कर मिला  दे मैदा में अलग रख दे।

अब पैन में 1 tbsp तेल डालकर कटी प्याज डाले। हरी मिर्च, हल्दी, नमक डालकर चलाये।  फिर कटी पत्ता गोभी डालकर चलाते रहे ,
जब तक पानी सूख न जाय और भुन न जाय।  हरी धनिया कटी डालकर आंच से उतार ले ।

अब पैन में एक टी स्पून तेल डालकर फैलाये ,उसमे एक चमचा घोल डालकर  दोसे की तरह फैलाये  फिर उसमे फिलिंग रक्खे और दोसे की तरह रोल करे और सर्व करे चटपटी हरी चटनी के साथ  । 

No comments:

Post a Comment