Showing posts with label dessert. Show all posts
Showing posts with label dessert. Show all posts

Monday, December 2, 2013

निशास्ता - Nishasta


चिरोंजी           :  100 ग्राम
बादाम            :  100 ग्राम
खसखस         : 100 ग्राम
देशी घी           :  200 ग्राम
शककर           :  200 ग्राम

चिरोंजी, बादाम, खसखस को रात में भिगो दे । सुबह बादाम छीलकर बारीक पीस ले ।

अब कढ़ाई में घी डालकर भूने । गुलाबी होने तक भून ले।

( चिरोंजी , बादाम और खास खास को ज़्यादाअ माउंट में भी पीस सकतें हैं और भून कर फ्रिज में रख सकतें हैं. जब खाना हो तो कढ़ाई में १/२ कप पानी गरम करके उसमें शक्कर डालकर घोल बना लें और उसमे २ tsp भुना पेस्ट डालकर , एक खौल लगाकर परसें । सुबह सुबह खाने में तरी देता है. ।)

 एक पैन में शककर डाले।  शककर का आधा पानी डालकर दो तार कि चाशनी बना कर भूने हुयें मेवे में डालकर पकाये।  जब चिकना हल्का अलग होने लगे तब बोल में निकाले और सर्व   करे। 

Wednesday, October 30, 2013

कलाकंद - Kalakand



खोया          :    1 कप
पनीर          :    1 कप
पिसी चीनी   :   200 ग्राम
देसीघी          :  2 टी स्पून
 बादाम         :  10 या  12
हरी इलाइची पाउडर    : 1/2  टी स्पून

एक कढ़ाई में घी डालकर चारो तरफ लगा ले । फिर मावा भूने अच्छी तरह।  जब पिघल जाय और महक आने लगे तब मावा में पनीर क्रश करके डाल दें । दोनों को मिलाते और चलाते रहे । सूख जाने तक भूनते रहे।  7 या 8 मिनट तक भूने । आंच बंद करे, जब ठंडा या हल्का गुनगुना हो तब उसमे चीनी मिलाये।  भुरभुरा न हो गीला रहे । उसमे इलाइची पाउडर मिलाये और कलाकंद को थाली में फैला कर फ्रिज में रख दे । जम जाने पर सर्व करे । 

Tuesday, October 29, 2013

बालूशाही - Baloo Shahi


मैदा                 :     4 कप
 दही                :      1/2 कप
घी मोयन के लिए   :     3 टेबल स्पून
बेकिंग सोडा      :   1/2 टी स्पून
चीनी                :     600 ग्राम
घी                    :     तलने के लिए

मैदा में बेकिंग सोडा, घी और दही मिळा ले । पानी से मुलायम आटा सान ले। ज्यादा ना साने।   आधा घंटा रख दे।  अब साने आटे की लोई बना ले और बालूशाही का शेप दे।  बीच अगूठे से निशान बना दे । अब बालूशाही को  धीमी वा मध्यम आंच पर ब्राउन होने तक तल ले । अच्छी तरह ठंडा कर ले।  600 ग्राम चीनी में 300 ग्राम पानी डालकर एक तार की चाशनी बना ले।  बालूशाही को चाशनी में चार या पांच मिनट  डाले रहे, फिर एक एक करके प्लेट में निकाल ले। ठंडा कर ले  ताकि चाशनी बालूशाही में चिपक जाय । सूख जाय तब सर्व करे।

Tuesday, September 3, 2013

मालपुआ - Maalpua

मैदा         :                1  कप
दही           :                1  tbsp
चिरोंजी       :             1  tsp
तेल            :             तलने के लिए
शक्कर       :            1  कप

मैदा में दही  मिलाये और पानी से थिक घोल बनाकर रात में रख दे । सुबह  उसमे चोथाई tsp  बेकिंग पाउडर, चिरोजी, मिलाये। शीरा बनाने के लिए पैन में एक कप शक्कर और १/२ कप पानी डालकर एक तार की चाशनी बनाकर रक्खे  ।

अब एक कढाई में तेल गरम करे।  एक tsp  से घोल ले कर एक- एक स्पून कर के तेल में अलग- अलग डाल दे । जब फूलने लगे तब पलट ले।  गुलाबी होने पर निकाल ले और शक्कर के शीरे में डाल दे । पांच मिनट बाद एक प्लेट में निकाल कर परोसें । 

Wednesday, August 28, 2013

सिघारे की कतरी या हलवा -Singhare Ki katri ya halwa



सिघारे का आटा     :             1  कटोरी
शक्कर                :             1 /2  कटोरी
देसी घी               :               1 /2  कटोरी

कढाई में घी डाले  । आटा घी में डाले और धीमी आंच पर गुलाबी कर ले।
 एक ग्लास  पानी डाले और चलाते रहे, जब थिक हो जाय तब शक्कर डाल दे ।  मध्यम आंच पर चलाते रहे जब थिक हो जाय तब एक छोटी थाली में घी लगा कर हलवा निकाल ले और ठंडा करे । हलवा ठंडा होने पर जम जायेगा  तब उसे चाकू से काट कर एक बोल में निकाल ले और व्रत में सर्व करे।
         

मखाने की खीर - Makhane Ki Kheer



मखाना            :             2 कप
मिल्क              :            750 ग्राम
शक्कर            :            1/2 कप
बादाम             :            1 tbsp


एक पैन में मखाना हल्का फ्राई कर ले।   उसको ग्राइंडर में मोटा पीस ले ।

अब एक कढाई में दूध को पकाए जब 1 /2  kg  हो जाय । अब पीसा मखाना डाल कर दो तीन मिनट पकाए।  बोल  में निकाल ले, गार्निश करे, महीन कटे बादाम से।



Monday, July 22, 2013

लौकी का हलवा - Lauki Ka Halwa

लौकी का हलवा 

लौकी : 750 gm
दूध फुल क्रीम : 1 kg 
चीनी /शक्कर : 200 gm 
देसी  घी : 1 tbsp
मेवा मिक्सचर : 1 tbsp

लौकी को छील कर ग्रेट कर लें । एक कढ़ाई में देसी घी गरम कर लें, उसमें ग्रेट की हुई लौकी डालकर हल्का गुलाबी होने तक भून लें ।

एक तरफ दूध आधा होने तक गढ़ा कर लें । जब लौकी गुलाबी हो जाए तो गढ़ा दूध डाल दें और चलातें रहें । जब घी अलग होने लगे तो गैस बंद कर दें । थोढ़ा ठंडा होने दें । शक्कर डाल दें, चलातें रहें, जब घी छोड़ने लगे तब गैस बंद कर दें । अधकुटी मेवा डालकर सर्व करें ।