चीज कप्स
सामग्री:
चीज १ कप
चिली फ्लेक्स १ चम्मच
ब्रेड स्लाइस ६
मक्खन १ बड़ा चम्मच
विधि:
१. चीज को कस लें और एक तरफ रख दें।
२. ब्रेड स्लाइस में एक तरफ मक्खन लगा दे मफिन कप मे भी मक्खन ले
३. स्लाइस को हल्का सा बेल ले और मफिन ट्रे के अंदर हर स्लाइस को नीचे हल्का दबा कर रख दे।
४. उसमें चीज कसा हुआ भरे और ऊपर से चिली फ्लेक्स डाल दे।
५. इसे बेक करें हल्का गुलाबी होने तक।
६. एक प्लेट में निकाले और सर्व करे
टिप : आप चीज को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें कुछ कटे हुए सब्जियां जैसे कि प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर मिला सकते हैं।
No comments:
Post a Comment