Showing posts with label okra. Show all posts
Showing posts with label okra. Show all posts

Monday, February 11, 2019

Kurkure aaloo bhindi - कुरकुरे आलू भिंडी

कुरकुरे आलू भिंडी
एक आलू.            क्यूब में कटा
  भिंडी 10.         एक्साइज में कट्टी
तेल.                डीप फ्राई के लिए
नमक.            स्वादानुसार
मिर्च पिसी.         चौथाई टीस्पून
खटाई पी सी      1/2 टी स्पून
पीसी धनिया        आधा टीस्पून

आलू छीलकर क्यूब में काट लें | भिंडी एक्साइज की काट लें |

आलू को डीप फ्राई कर लें, भिंडी भी डीप फ्राई कर लें | दोनों को एक पेपर में अलग अलग रख दे |

फिर बोल में निकाल ले |  अब उसमें नमक मिर्च खटाई मिलाकर हरी धनिया डालें और सर्व करें| 

Monday, March 13, 2017

भिन्डी फ्राई - Bhindee fry

भिन्डी फ्राई

भिन्डी                                     8
बेसन                                   2 टेबल स्पून
मैदा                                    1 टेबल स्पून
चाट मसाला                        1 टी स्पून
गरम मसाला                        चौथाई टी स्पून
नमक                                स्वादानुसार
हल्दी                              १/२  टी स्पून
तेल                                   डीप फ्राई के लिए

बेसन, मैदा  में आधा  चाट मसाला, गरम मसाला, नमक, हल्दी डालकर गाढ़ा घोल बना ले।

भिन्डी की ऊपर की टोपी काट के फेंक दें और बची हुई भिन्डी को बैटर में डिप करे और डीप फ्राई करे  बाकी चाट मसाला को  भिन्डी पर  स्प्रिंकल करे और सर्व करे।

Wednesday, January 25, 2017

डीप फ्राई भिन्डी - Deep fry bhindi

डीप फ्राई भिन्डी

भिन्डी               10
बेसन                १  टी स्पून
चावल का आटा   १ टी स्पून
तेल                   तलने के लिये
चाटमसाला         १ टी स्पून

 भिन्डी लंबी काट ले ।

उसमे बेसन और चावल का आटा  मिला ले ।

तेल में डीप फ्राई करे ।

ऊपर से चाट मसाला छिड़के और सर्व करे।



Friday, July 12, 2013

टमाटर वाली भिन्डी - Bhindi Tamatar


भिन्डी : 1/2 kg

प्याज़ : 2 बड़े  कटे
टमाटर : २ बड़े कटे
नमक स्वादानुसार
लहसुन पेस्ट : 1/2 tsp
मिर्च : 1/4  tsp
तेल : 2 tbsp

भिन्डी को काट लें । कढ़ाई चढ़ा लें । उसमे तेल डालें । महीन कटी प्याज़ डालें । प्याज़ मुलायम हो जाए तो लहसुन पेस्ट डालें । थोढ़ा  चलाएँ,  टमाटर महीन कटा डालें  और ढक दें । जब टमाटर मुलायम हो जाये तो भिन्डी डाल दें, मिला लें और ढक कर पका दें । बीच, बीच में चलातें रहें ।

जब तेयार हो जाये तो परोसें ।

Wednesday, July 10, 2013

भरवा भिन्डी - Bharwa Bhindi




भिन्डी : 1/2  kg

प्याज़ : 2 बड़ी (चौकोर कटी हुई )
लहसुन पेस्ट : 1/2 tsp
नमक स्वादानुसार
हल्दी : 1/2 tsp
मिर्च स्वादानुसार
पिसी खटाई : 1/2 tsp
तेल : 2 tbsp

भरवा मसाला यहाँ से नोट करे

भिन्डी को आधा काट लें फिर उसे बीच से चीर लें और नीचे से जुड़ा रहने दें । कढ़ाई में तेल डालें और कटी प्याज़ डालें । मुलायम कर लें फिर लहसुन पेस्ट डाले, थोड़ा चलायें । अब इसमें हल्दी,नमक,मिर्च,पिसी खटाई, डालें और भिन्डी डाल कर अच्छी तरह मिला लें । धीमी आंच पर रख कर ढक दें । बीच बीच चलतें रहें 10 मिनट तक और धीमी आंच पर भून लें ।

बोल में निकाल कर सर्वे करें ।