Showing posts with label kaju. Show all posts
Showing posts with label kaju. Show all posts

Monday, May 1, 2017

शाही मसाला - Shahi masala

शाही मसाला

खसखस         २ टी स्पून
गुलाब की पत्ती    १०
बादाम                ५
काजू       .           ५
हरी इलाइची          ५

खसखस, गुलाब की पत्ती , बादाम, काजू, हरी इलाइची, इन सभी मसालों को पीसले |

ये स्टोर भी किये जा सकतें हैं |  पनीर और मटन  जैसी करी में डाले और मज़े लें |

Wednesday, April 2, 2014

मसाला काजू - Masala Kaju

मसाला काजू

काजू                                       1 कप
खड़ी धनिया                            1 टी स्पून
खड़ा मिर्चा                                2
जीरा                                      1/2 टी स्पून
काली मिर्च                            1/2 टी स्पून
सौंफ                                     चौथाई टी स्पून
चाट मसाला                          1/2 टी स्पून
काला  नमक                         चौथाई टी स्पून
चीनी                                    चौथाई टी स्पून

धनिया मिर्च, जीरा, काली मिर्च, सौंफ को भूनकर पीस ले।  काजू को डीप फ्राई गुलाबी होने तक करे । बोल में निकाले जब गरम हो तभी चाट मसाला 1  टी स्पून पिसा भुना मसाला, २ टी स्पून काला  नमक, चीनी डालकर मिला ले । ठंडा करके एयर टाइट कंटेनर में रखे और सर्व करे। 

Wednesday, December 18, 2013

काजू की बर्फी- Kaju Ki Burfi

काजू                             3 कप
पिसी शककर               10 टेबल स्पून
कॉर्न स्टार्च                   1 टी स्पून
सिल्वर वरक़               2 शीट
हरी इलाइची पाउडर     1/2 टी स्पून

काजू को 2 घंटे भिगो कर थोडा पानी डालकर पीस ले ।

शककर और काजू पेस्ट को मिला ले।  डीप पैन में मध्यम आंच पर पकाये । जब मिक्सचर गाढ़ा होने लगे और साइड्स छोड़ने लगे। 

 पैन की 6 से 8 मिनट लगेंगे । फिर कॉर्न स्टार्च स्प्रिंकल करे । आंच से हटाकर चलाते रहे।  तुरन्त बारीक हरी इलाइची पाउडर डालकर मिलाये चकले पर फैलाये।  चांदी का वरक लगाये।  बेलन से बेल दे और काट ले जब ठंडा हो जाय तब सर्व करे।  इसको स्टोर भी कर सकते है। 

Monday, August 26, 2013

चिकेन कोरमा - Chicken Korma

चिकन : 3 पाव (750 gm  )
भुने प्याज़ का पेस्ट : 200  gm (गुलाबी तले  हुए प्याज )
टंगा  दही : 100 gm (पानी निकाला हुआ )
लहसुन पेस्ट : 1 tbsp
अद्रक पेस्ट : 1 /2 tbsp
हरी मिर्च पेस्ट : 1 tsp
लाल पिसी मिर्च : 1 /2 tsp
पीसी धनिया : 2  tsp
काजू : 8 -10
बादाम : 5 -6
खड़ी लौंग -7 -8
खड़ी काली मिर्च - 1 /2  tsp
खड़ी छोटी हरी इलाइची  : 12
जावित्री - 1  फूल
नमक स्वादानुसार
रिफाइंड आयल : 2 tbsp
देसी घी: 1 tbsp
क्रीम : 2 tbsp

लौंग, कलि मिर्च , जावित्री, इलाइची का पाउडर बना कर रख लें एक कटी में ।

बादाम और काजू को गरम पानी में भिगो कर पेस्ट बना लें । 

एक कधी में तेल और देसी घी गरम कर लें । उसमें प्याज़ को गुलाबी भून कर पीस लें और एक कटोरी में रख लें।

इसी तेल में अदरक, लहसुन हरी मिर्च पेस्ट डालें और थोदा भून लें । इसमें चिकेन डालकर भूने । इसमें लाल मिर्च और धनिया डालें , थोड़ा भून कर नमक डालें और दही, काजू-बादाम पेस्ट डालें और भूनते रहे मध्यम आंच पर जबतक चिकन पक  न जाये ।  लौंग, कलि मिर्च, इलाइची ,जावित्री  का पाउडर डाले । उसपर क्रीम डालें । मिला कर २-3 मिनट   ढक कर धीमी आंच पर रखे । हरी धनिया से गार्निश करें ।