Showing posts with label chaat masala. Show all posts
Showing posts with label chaat masala. Show all posts

Friday, June 26, 2015

दही बेसन मसाला पनीर - Dahi Besan Masala Paneer

दही बेसन मसाला पनीर

पनीर                            200 ग्राम
दही                             2 टेबल स्पून
क्रीम                              1 टेबल स्पून
बेसन                            1  टी स्पून
लालमिर्च पाउडर          2 चुटकी
नमक                        स्वादानुसार
चाट मसाला               1 टी स्पून

पनीर के बड़े चौकोर  स्लाइस थोड़ा मोटे काट ले।

दही में क्रीम फेट ले, उसमे बेसन, लाल मिर्च, नमक डालकर मिला ले ।  पनीर स्लाइस में लपेट दे।  5  मिनट के लिए  फिर नॉनस्टिक पैन  में तेल डालकर शैलो  फ्राई कर ले।  चौकोर क्यूब में काटे उस पर नीबू और चाट मसाला डालकर सर्व करे। 

Wednesday, July 17, 2013

गोलगप्पे की चाट - Golgappe Ki Chaat

मटर 


सफ़ेद सूखी मटर : २ कप


मटर को रात में पानी में भिगो लें । फिर सुबह पानी हटा कर साफ़ पानी डालकर कुकर में सीटी लगा लें । एक बोल में निकाल कर रख लें ।

 






गोलगप्पे


रवा/सूजी  : 1 कप
मैदा : 2 tsp
पानी
रिफाइंड आयल : 1  tsp
तलने के लिए रिफाइंड ऑइल

सूजी , मैदा और तेल मिला लें ।  अच्छी तरह गूंध लें ।  छोटी,छोटी लोई बना लें और छोटी पूरी बेल लें । फिर कढ़ाई में तेल डालें और एक एक पूरी कलछुल की सहायता से फुला दें और जब पक जायें तो निकाल लें ।
इन्को अलग रख लें ।

इमली की  चटनी 

इमली : 1 कप
शक्कर/चीनी : 1/2 कप
गुढ़ : 1/4 कप

पानी


इमली भिगो लें 3-4 घंटे के लिए । पल्प निकाल लें और एक मोटी छन्नी से छान लें । एक कढ़ाई में डाल लें । जब खौल जाये तो शक्कर और गुढ़ डालकर पका लें ।  बोल में निकाल लें ।


दही 

एक कप दही को फेट लें । बोल में निकाल लें ।


चाट मसाला


साबुत धनिया : 2 tsp
साबुत जीरा : 2 tsp
साबुत मिर्च : 5 tsp
हींग : 2 चुटकी

सबको कढ़ाई में डालकर भून लें और पीस लें ।  इसको अलग एक प्लेट में रख लें । अगर बचे तो एक कन्टेनर में रख लें और 3-4 महीने तक इस्तेमाल कर सकतें हैं ।





गोलगप्पे का पानी 

पीने वाला पानी : 1  जग
काला नमक : स्वादानुसार
सादा नमक : स्वादानुसार
पुदीना : 1 गुच्छा
ऊपर दिया हुआ  मसाला : 4 चमच्च
छोटी हड़ : 5 -6 भुनी पिसी

पानी में सभी मसाले डाल लें । पुदीना पीस कर डाल लें । सभी चीज़ों को मिला लें और ऊपर से हींग जीरे की बघार लगा लें ।


कैसे खायें 


गोलगप्पे में छेद करें, उसमे तैयार की हुई मटर भरें और फिर गोलगप्पे में पानी भरें और खाएं











चटनी के गोलगप्पे 


गोलगप्पे में छेद कर दें और मटर डाल दें । उसपर चटनी एक चमच्च डालें और दही डालें । उसपर मसाला डालकर खायें ।