Sunday, May 31, 2020

मैदा बेसन के नमकीन - Maida Besan ke Namkeen

मैदा बेसन के नमकीन
मैदा         1 कप
बेसन.      आधा कप
तेल         तलने के लिए
नमक.     स्वाद अनुसार
अजवाइन   एक चम्मच
मिर्ची        आधा चम्मच
हींग.         एक चुटकी

मैदे में नमक और एक टेबलस्पून तेल डालकर गूथ लें | मुलायम आटा तैयार हो जायगा |

बेसन में तेल नमक, मिर्च, अजवाइन और हींग डालकर गूथ लें मुलायम बेसन तैयार होजायगा |

अब मैदे की दो लोई बना लें |

इसी तरह बेसन की भी दो लोई बना लें |

अब रोटी की तरह दोनों को बेल ने अलग-अलग|

इसी तरह बेसन के भी दो लोई बनाकर  बेल लें |

अब नीचे मैदे की रोटी रखें उसके ऊपर बेसन की रोटी रखें|

फिर से एक बार दबाकर बेल लें |  दोनों रोटी को चिपकाकर रोल कर लें |

अब रोल करी  हुए रोटी को 1 इंच की दूरी पर काट लें, और हर कटे हुए पीस को थोड़ा बेल कर नमकीन बना लें |इसी तरह दूसरी मैदे की रोटी और बेसन की रोटी को बेलकर कट कर लें और थोड़ा सा बेलकर तैयार कर ले|
मध्यम आंच पर तल लें और नींबू के अचार के साथ सर्व करें|

No comments:

Post a Comment