Saturday, December 22, 2018

Capsicum cheese sandwich - चीज कैप्सिकम सेंडविच

चीज कैप्सिकम सेंडविच

मीडियम साइज कैप्सिकम     - 1  कटी महीन चौकोर
ब्रेड स्लाइस   - 4
चिली सॉस  - 1 tbsp
टोमेटो सॉस  - 1 tbsp
हरी धनिया कटी  - 1 tbsp
हरा मिर्च  - 1  कटी
चाट मसाला  - 1 tsp
नमक स्वादानुसार
काली मिर्च पिसी  - 2चुटकी
बटर - 1 टी स्पून

कैप्सिकम, हरा मिर्चा, धनिया एक  में मिला ले |

उसमें नमक, कालीमिर्च, चाट मसाला, मिला दे|

दो स्लाइस में चिली सॉस लगा दे और दो स्लाइस में  टोमेटो सॉस लगा दे|

चिली सॉस लगे स्लाइस में चीज काट कर रख दें और कैप्सिकम वाला मिक्सचर फैला दें |

चीज के ऊपर टोमेटो सॉस लगाकर स्लाइस रख दें | अब दोनों स्लाइस के ऊपर बटर लगाकर ग्रिल पैन में ग्रिल कर ले | दो-तीन मिनट के लिए उसे ढक दें | दूसरी तरफ पलट कर भी ऐसा ही करें निकालें और सर्व करें| 

No comments:

Post a Comment