Friday, August 30, 2013

उरद दाल कचौरी - Urad Daal Kachauri

उरद दाल : 1 कप 
आटा : 2 कप 
अद्रक : 1  tsp कटी
हरी धनिया : 1  tbsp कटी

हरी मिर्च : 1 tsp  कटी 
सूजी : 1 tsp
आयल : 1  tsp


मसाला 
जीरा: 1 /2 tsp 
हींग : 1 /4 tsp
खड़ी धनिया : 1 tsp 
सौफ : 1 /2 tsp 
काली मिर्च : 1 /2 tsp 
लाल मिर्च : 1

आयल : तलने के लिये


हींग को छोड़ कर बाकि मसाले पीस लें । दाल रात में भिगो दें ।  

सुबह दाल में हींग डालकर पीस लें । एक कढ़ाई  में दो tsp  तेल डाल कर भून लें, जिसे की सूख जाये ।  इसमें अदरक, हरी धनिया और हरी मिर्च और पिसा मसाला , अच्छे से मिला लें । कढ़ाई से निकाल कर एक बोल में रख लें । 

एक परात में आटा  लें,  सूजी डालें, नमक, और तेल डाल कर गूंध लें ।

एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल गरम कर लें ।  

आटे की पूरी की तरह लोई बना लें । लोई में होल बना कर एक चमच दाल सभी लोई में भर लें । ऊपर से बंद कर लें  और लोई बना लें । सूखा अत लगा कर बेल बेल लें । पूरी से थोड़ी छोटी छोटी बेल कर डीप  फ्राई कर लें, गुलाबी होने तक । 

इसको किसी भी सब्जी के साथ परोस सकतें हैं । 





सिघाड़े की पूरी - Sighare Ki Poori


सिघाड़े का आटा                 1 कप
उबले आलू                         2
तलने के लिए तेल

आटा और आलू छील कर मिला ले और पानी से सान ले और पूरी सूखा सिघाड़े का आटा छिड़क कर बेल ले और डीप फ्राई कर ले इसको व्रत में उबले आलू के झोल से खाए

आलू का झोल

आलू                                4
देसी घी                           2 tsp
नमक                             स्वादानुसार
पिसी कालीमिर्च              1/2 tsp
सिघाड़े का आटा                 1 tsp
इमली                               1/2 tsp
हरी धनिया कटी                1 tbsp
हरी मिर्च कटी                    1 tsp


आलू छील कर काट ले । अब कढ़ाई  में दो tsp  घी डाले । कटे आलू डाल कर फ्राई करे , गुलाबी करे,  उसमें सिघाड़े का आटा, 1  tsp डाले, एक दो बार मिलाये, एक ग्लास पानी डाले और इमली डाले, पकाए । आंच धीमी कर के तीन चार मिनट तक।  हरी धनिया और हरी मिर्च डालकर  परोसे । 

Thursday, August 29, 2013

साबूदाना के कटलेट -Saboodana Ke Cutlet

साबूदाना          :           1  कटोरी 
उबले आलू        :           4 
हरी धनिया       :          2  tsp 
हरी मिर्च कटी    :          2 
काली मिर्च पिसी   :      1 /4  tsp 
नमक              स्वादानुसार  

साबूदाना   भिगोये एक घंटे के लिए ।   आलू छील ले और भरता (मैश कर लें ) बना ले । अब साबू दाना का  पानी निकाल दे । उसमे आलू, हरी धनिया, हरी मिर्च, काली मिर्च, नमक डालकर कटलेट  बनाकर  तल ले । इमली की चटनी के साथ सर्व करें । 

ब्रेड क्रम्स - Bread Crumbs

झटपट ब्रेड क्रम्स
ब्रेड  स्लाइसेस : 4 -5  (फ्रेश )
ब्रेड को ग्राइंडर में डालकर ग्राइंड कर लें ।  यह तुरंत तैयार हो जातें हें ।




ब्रेड स्लाइसेस - 4 -5
अगर कई दिनों तक रखना है ब्रेड क्रमस को तो फ्रिज में  ब्रेड स्लाइसेस  एक प्लेट में रख कर 8 -10 दिनों के लिए सुखा लें ।
फिर ग्राइंडर ब्रेड के टुकड़े करके पीस लें । इस तरह से बनायीं हुई ब्रेड क्रम्स को कई दिनों (महीनों ) तक रख कर इस्तेमाल कर सकतें हें ।

Wednesday, August 28, 2013

सिघारे की कतरी या हलवा -Singhare Ki katri ya halwa



सिघारे का आटा     :             1  कटोरी
शक्कर                :             1 /2  कटोरी
देसी घी               :               1 /2  कटोरी

कढाई में घी डाले  । आटा घी में डाले और धीमी आंच पर गुलाबी कर ले।
 एक ग्लास  पानी डाले और चलाते रहे, जब थिक हो जाय तब शक्कर डाल दे ।  मध्यम आंच पर चलाते रहे जब थिक हो जाय तब एक छोटी थाली में घी लगा कर हलवा निकाल ले और ठंडा करे । हलवा ठंडा होने पर जम जायेगा  तब उसे चाकू से काट कर एक बोल में निकाल ले और व्रत में सर्व करे।
         

मखाने की खीर - Makhane Ki Kheer



मखाना            :             2 कप
मिल्क              :            750 ग्राम
शक्कर            :            1/2 कप
बादाम             :            1 tbsp


एक पैन में मखाना हल्का फ्राई कर ले।   उसको ग्राइंडर में मोटा पीस ले ।

अब एक कढाई में दूध को पकाए जब 1 /2  kg  हो जाय । अब पीसा मखाना डाल कर दो तीन मिनट पकाए।  बोल  में निकाल ले, गार्निश करे, महीन कटे बादाम से।



मीठी पूरी - Meethi Poori

मैदा           :           1 कप
मोयन या तेल  :     2 tsp
सूजी           :         1/2 tsp
तेल            :          तलने के लिए

भरने के लिए

बेसन          :          2 tbsp
शक्कर         :        4 tbsp
रिफ़ा इंड तेल  :      2 tsp
अधकुटी ड्राई फ्रूट्स : 2 tsp

मैदा, मोयन, सूजी को मिला कर सान ले और 10 मिनट के लिए रख दे । अब पैन रक्खे गैस  पर, देसी घी  २ tsp  डाल कर धीमी गैस कर के बेसन को गुलाबी कर ले उसमे पानी 1 /2  कप डाल कर चलाते रहे । जब पानी सूखने लगे तब शक्कर डाल कर चलाते रहे।  जब  हलवा बन जाय तब अधकुटी मेवा मिलाकर ठंडा कर ले ।

अब सने  मैदा की लोई बना ले पूरी की तरह  ।  उसमे 1  tsp हलवा भर कर पूरी बेल ले और तल ले । अब सर्व करे।

Tuesday, August 27, 2013

एग करी - Egg Curry

एग : 6
प्याज़ : 1 महीन कटा हुआ 
लहसुन पेस्ट : 1 tsp

अद्रक पेस्ट : 1 /2 tsp
पिसी मिर्च : 1/2 tsp
पिसी धनिया  :2 tsp

पीसी हल्दी :1 /2  tsp 
पिसा गरम मसाला : 1 tsp

नमक स्वादानुसार
टमाटर प्यूरी  :  1 /2 कप
आयल : 3  tbsp

बघार के लिये
लौंग : 2 
छोटी हरी एलैची : 4 
तेज पत्ता : 1

अन्डो को उबाल कर छील  लें ।  एक पैन में 1  tbsp आयल डालकर अन्डो को शैलो फ्राई कर लें  गुलाबी होने तक । 

कढ़ाई   में 2 tbsp तेल डालकर लौंग, छोटी एलैची और तेज पत्ते की बघार लगायें , और उसमें प्याज दाल दें, गुलाबी करें । इसमें फिर लहसुन -अदरक पेस्ट डालें और २-3  मिनट तक चलाएं । 

एक कटोरी में हल्दी, मिर्च और धनिया पाउडर , पिसा गरम मसाला,नमक ,एक चम्मच पानी  तैयार रखे , इसको फिर लहसुन अदरक पेस्ट में डाल  दें , चलाएं , जब तेल थोड़ा अलग होने लगे , तब टोमेटो प्यूरी डालकर भून लें । उसमें एक ग्लास पानी डाल लें । जब एक खौल आ जाये तो धीमी आंच पर ढक  कर पकने दें । जब चिकना ऊपर आ जाये तब अंडे डालकर धीमी आंच पर 3 -4  मिनट तक पकायें । 

कटी हरी धनिया से गार्निश करें ।

Monday, August 26, 2013

चिकेन कोरमा - Chicken Korma

चिकन : 3 पाव (750 gm  )
भुने प्याज़ का पेस्ट : 200  gm (गुलाबी तले  हुए प्याज )
टंगा  दही : 100 gm (पानी निकाला हुआ )
लहसुन पेस्ट : 1 tbsp
अद्रक पेस्ट : 1 /2 tbsp
हरी मिर्च पेस्ट : 1 tsp
लाल पिसी मिर्च : 1 /2 tsp
पीसी धनिया : 2  tsp
काजू : 8 -10
बादाम : 5 -6
खड़ी लौंग -7 -8
खड़ी काली मिर्च - 1 /2  tsp
खड़ी छोटी हरी इलाइची  : 12
जावित्री - 1  फूल
नमक स्वादानुसार
रिफाइंड आयल : 2 tbsp
देसी घी: 1 tbsp
क्रीम : 2 tbsp

लौंग, कलि मिर्च , जावित्री, इलाइची का पाउडर बना कर रख लें एक कटी में ।

बादाम और काजू को गरम पानी में भिगो कर पेस्ट बना लें । 

एक कधी में तेल और देसी घी गरम कर लें । उसमें प्याज़ को गुलाबी भून कर पीस लें और एक कटोरी में रख लें।

इसी तेल में अदरक, लहसुन हरी मिर्च पेस्ट डालें और थोदा भून लें । इसमें चिकेन डालकर भूने । इसमें लाल मिर्च और धनिया डालें , थोड़ा भून कर नमक डालें और दही, काजू-बादाम पेस्ट डालें और भूनते रहे मध्यम आंच पर जबतक चिकन पक  न जाये ।  लौंग, कलि मिर्च, इलाइची ,जावित्री  का पाउडर डाले । उसपर क्रीम डालें । मिला कर २-3 मिनट   ढक कर धीमी आंच पर रखे । हरी धनिया से गार्निश करें ।

चीज़ बाल्स - Cheese Balls

अमूल  चीज़ क्यूब      २
मैदा                           1 tsp
अदरक  महीन कटी   1/2 tsp
हरी धनिया              1 tsp
हरी मिर्च कटी           1 tsp
स्वीट कॉर्न                1 tsp
ब्रेड क्रुमब्स               २ tbsp


चीज़ क्यूब को ग्रेट कर ले, उसमे 1 tsp मैदा डाल दे, अदरक, हरी मिर्च , हरी धनिया कटी डाल दे और स्वीट कॉर्न 1 tsp डाल कर मिला ले ।  इसमें नमक डालने की अव्शयाकता नहीं है क्योकि चीज़ में पहले से नमक होता है ।  अब इसे 10  मिनट के लिये फ्रिज में रख दें  सेट होने के लिये ।  फ्रिज से निकाल कर 6 बाल्स बना ले और ब्रेड  क्रम्स  में लपेट ले ।  अब इन बाल्स  को डीप फ्राई कर ले । बेसिल की पत्ती से गार्निश करे |